फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Medical checkup of Amarnath pilgrims will be done in room number 56.

Etawah News: कमरा नंबर 56 में होगा अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल चेकअप

Thu, 09 Apr 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical checkup of Amarnath pilgrims will be done in room number 56.
इटावा। अमरनाथ यात्रा जाने की तैयारी कर रहे भक्तजन जिला अस्पताल के भूतल पर स्थिति कक्ष संख्या 56 में अपने स्वास्थ्य की जांच कराएंगे। अस्पताल प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था की है। यात्री अलग से लाइन लगाकर अपना पर्चा भी बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यात्रा में पैदल चलना और तमाम परेशानियां भी आती हैं। इसके चलते यात्रा से पहले उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। चिकित्सक द्वारा फिट बताए जाने के बाद ही उन्हें यात्रा के लिए आगे की प्रक्रिया बढ़ानी होती है। शुक्रवार से इन यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को यात्रियों के लिए अलग से कैंप लगेगा। कमरा संख्या 56 में ही फिजिशियन, सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। ईसीजी की आवश्यकता होने पर उसी परिसर में चिकित्सक रूम के पास यह सुविधा भी उन्हें मिल जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक काउंटर यात्रियों के लिए रिजर्व रहेगा। जिससे उन्हें लंबी लाइन की वजह से परेशान न होना पड़े। यात्रियों को पोर्टल पर किए गए रजिस्ट्रेशन फार्म को लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed