फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   MCI team inspection The rims

एमसीआई की टीम ने किया रिम्स का िनरीक्षण

Tue, 22 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 22 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
MCI team inspection The rims
एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की संभावना के मद्देनजर सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम अचानक सैफई रिम्स (सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान) पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने मेडिकल कालेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखा और सुविधाओं व फैकल्टी की जानकारी ली।
विज्ञापन


टीम का निरीक्षण मंगलवार को भी जारी रहेगा। सैफई रिम्स में एमबीबीएस की सौ सीटें हैं। रिम्स प्रशासन ने सुविधाएं और फैकल्टी बढ़ने का दावा करते हुए 50 सीटें और बढ़ाने के लिए एमसीआई को लेटर लिखा था। कई दिनों से इसकी प्रक्रिया चल रही थी। सोमवार को अचानक एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम रिम्स पहुंची।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए क्लास रूम, लैब व फैकल्टी स्टॉफ की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा। टीम के सदस्यों ने मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ ही फैकल्टी के साथ बात की और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।पीआरओ अनिल पांडेय ने बताया कि एमबीबीएस में 50 सीटों की बढ़ोत्तरी के लिए एमसीआई की टीम ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कालेज में व्यवस्थाओं को चेक करने के लिए आई है। हालांकि टीम के सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed