{"_id":"6982425e57f9dc031c0d0ae6","slug":"married-womans-body-found-hanging-etawah-news-c-216-1-etw1002-137244-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो 24::::अंचला की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। ग्राम चादनपुर बीबामऊ में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।
यतेंद्र कुमार शर्मा हरियाणा के रेवाड़ी में रहकर नौकरी करता है। वह दो दिन पहले ही गांव आया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यतेंद्र अपने आठ वर्षीय पुत्री जानवी और चार वर्षीय पुत्र अयांश को लेकर घर से बाहर घूमने गया था। घर में पत्नी अंचला (30) अकेली थी। जब वह थोड़ी देर बाद लौटे तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। यतेंद्र ने तत्काल उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि वर्ष 2015 में शादी हुई थी। पत्नी कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
मृतका के पिता कमलेश शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे फोन पर बेटी की मौत की सूचना मिली। वह कई दिनों से पति के घर पर रहने की जिद्द कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।