फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman's body found hanging on the noose

फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव

Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on the noose
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र के घुरहा जाखन गांव स्थित एक घर में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। मृतका की पांच साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

घुरहा जाखन गांव निवासी प्रेमनारायन का विवाह बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पोखरा गांव की सरिता देवी के साथ वर्ष 2014 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे थे। शनिवार को सरिता देवी (25) का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ससुरालीजन भाग चुके थे। बलरई थानाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने शव को नीचे उतरवाया। कुछ देर बाद सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह व तहसीलदार रामानुज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की खबर पर मृतका के पिता रामप्रकाश भी आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रामप्रकाश ने कहा कि उसकी पुत्री को ससुरालीजनों ने मारकर फांसी पर लटकाया है। शादी के बाद से उसे परेशान किया जा रहा था। एसआई देवीचरण साहू ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका की दो संतानें हैं। जिनमें तीन साल पुत्री उपासना और एक वर्ष का पुत्र उपेंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed