फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Many BJP leaders in touch with SP

भाजपा के कई नेता सपा के संपर्क में

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Many BJP leaders in touch with SP
सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। भाजपा के कई विधायक चुनाव हारने वाले हैं, लिहाजा हम उनको पार्टी में नहीं लेंगे।
विज्ञापन

जीतने वाले बीजेपी के विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। हम उनको सपा में लाएंगे। कुछ दिन में हम भी बीजेपी से कई नेताओं को सपा में शामिल कराएंगे।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा नेताओं के यहां छापे से भाजपा की हताशा साफ दिखाई दे रही है। भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन

कहा कि अभी तो छापे की शुरुआत हुई है। कुछ दिन पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पीएस के यहां भी छापा डाला गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब पुष्पराज जैन के यहां छापा डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल किसी और सपा नेता या कार्यकर्ता के यहां भी छापा डाला जाएगा, इसके लिए तैयार रहना होगा। कहा कि भाजपा प्रदेश से जा रही है, इसलिए भड़ास निकाल रही है। कहा कि जितने छापे पड़ेंगे सपा उतनी मजबूत होगी।
कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के अंदर इतना गुस्सा है कि सपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता। आने वाले चुनाव में सपा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विजय मिलेगी।
इस मौके पर यूनाइटेड इंटरनेशनल मानवाधिकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु यादव, पीएस यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, संतोष यादव, अनिल दोहरे, बहराइच के ब्लाक प्रमुख अनिल यादव, मदन यादव, शशि यादव, रतन सिंह यादव, गौरव यादव मौजूद रहे।

इसके पूर्व उन्होंने जरियानीम खेड़ा काली माता मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और काली मंदिर के मुख्य पीठाधीश्वर विख्यात संत अनिल गुरुजी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed