फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mandalayat raged to see the records lying in the municipal office in etawah

इटावाः नगर पालिका कार्यालय में अभिलेख अव्यस्थित देख भड़के मंडलायुक्त

Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mandalayat raged to see the records lying in the municipal office in etawah
भरथना (इटावा) । मंडलायुक्त सुधीर एम बोेबडे ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अव्यवस्थित अभिलेखों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुबह दस बजे संयुक्त निदेशक अविराम त्रिवेदी, जिलाधिकारी जेबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भूतल में बने पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालिका में अचल सम्पत्ति के दाखिल खारिज के अभिलेख अव्यवस्थित देखकर नाराजगी जताई। साथ ही गृहकर, जलकर समेत अन्य पत्रावलियों की भी संघन जांच की। पालिका कार्यालय के भवन के निर्माण की जानकारी के साथ सभासद कक्ष व नगर में बने भवनों की संख्या, वार्डों की संख्या की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भवन की तीसरी मंजिल तक आसानी से पहुंचने के लिए भवन में लिफ्ट लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने पुराना भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क भवन के बाहर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। साथ ही कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर इटावा सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह, पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल, कोतवाल अनिल कुमार, पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार व ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed