{"_id":"5ed3e4c38ebc3ee532420e45","slug":"man-recover-by-corona-in-10-days-etawha-news-knp56304913","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी रोगी ने 10 दिन में जीत ली कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी रोगी ने 10 दिन में जीत ली कोरोना से जंग
विज्ञापन
इटावा शहर के साबितगंज मोहल्ला निवासी किडनी रोगी ने महज 10 दिन में कोरोना महामारी से जंग जीत ली। कानपुर के हैलट अस्पताल से रविवार को उसे एंबुलेंस से घर भेज दिया गया।
साबितगंज निवासी आलिम रिजवी (47) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। किडनी रोगी होने के कारण उनकी ड्यूटी आंखों के ऑपरेशन थियेटर में रहती है। आलिम की नियमित डायलिसिस होती है। करीब पंद्रह दिन पहले वह सैफई चिकित्सा विवि में डायलिसिस के लिए गए थे, जहां कोरोना जांच का सैंपल लिया गया था।
22 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आलिम को कानपुर देहात जिले की गजनेर कोरोना अस्पताल भेजा गया था। डायलिसिस होने के कारण वहां से कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि आलिम रिजवी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। घर लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है।