Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Man arrested for tampering with CM's photo

Etawah News: सीएम की फोटो से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for tampering with CM's photo
इटावा। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर से छेड़छाड़ कर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को अखिलेश यादव के पैर छूते हुए दिखाने वाली तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में साइबर क्राइम टीम ने इकदिल निवासी पीयूष टंडन को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पीयूष टंडन के नाम से सोशल मीडिया पर संचालित आईडी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की एक एडिट तस्वीर स्टेटस के रूप में लगाई गई थी। इसमें मुख्यमंत्री को अखिलेश यादव के पैर छूते हुए दिखाया गया था। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने आरोपी पीयूष टंडन निवासी इकदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी नगर पंचायत में ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ सुचेता अरोड़ा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को लिखित सूचना दी गई। इसके बाद पीयूष टंडन को तत्काल प्रभाव से काम से हटा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed