फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make girls self-sufficient by providing higher education

बेटियों को उच्च शिक्षा दिला कर बनाएं आत्मनिर्भर

Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Make girls self-sufficient by providing higher education
भाजपा विधायक सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया और डीएम श्रुति सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया - फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और स्वस्थ रखने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। यह बात सोमवार को भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न रूपों में व्यवस्था संभालने का कार्य महिलाओें ने किया है।
विज्ञापन

विधायक भरथना सावित्री कठेरिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।
विज्ञापन

महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागों की 66 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 5, विधवा पेंशन के 5 एवं अन्य विभागों की योजनाओं के 7 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभान्वित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ने आहार विधि व पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। अन्नप्राशन और गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण से हुई। इस दौरान समाजसेविका डा.पदमा त्रिपाठी, कवियत्री रिचा रॉय ने महिला दिवस के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed