फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Main accused in murder case still absconding after 26 days; preparations now underway for attachment of property.

Etawah News: 26 दिन बाद भी हत्या का मुख्य आरोपी फरार, अब कुर्की की तैयारी

Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Main accused in murder case still absconding after 26 days; preparations now underway for attachment of property.
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला जलाल गांव में बिजली की केबल डालने के विवाद में चरण सिंह (55) की हत्या के 26 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की तीन टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

न्यायालय ने मुख्य आरोपी राजा उर्फ राजकुमार और उसके साथी सोमेश उर्फ प्रिंस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस अब दोनों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। कुर्की के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। नगला जलाल गांव में 30 अगस्त को ट्रांसफार्मर से बिजली की केबल डालने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि राजा उर्फ राजकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चरण सिंह पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय अधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र टिंकू की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, राजा उर्फ राजकुमार और सोमेश उर्फ प्रिंस अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सफलता नहीं मिलने पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई के जरिये आरोपियों पर दबाव बनाने की तैयारी कर रही है। सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि राजा और सोमेश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed