फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mahila ka shav kamare mein phaansee par lataka mila

महिला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mahila ka shav kamare mein phaansee par lataka mila
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुरा में बुधवार की शाम महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नितिन कुमार की पत्नी सीमा (21) ने घर पर कमरे में फांसी लगा ली। जब सीमा काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो नितिन उसेेे खोजने के लिए घर के ऊपर बने कमरे में गया, तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति नितिन ने बताया कि वह दिल्ली में ब्रेड बनाने की फैक्टरी में काम करता है और वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था। बुधवार को शाम सीमा ने खाना बनाया तो सब्जी में नमक ज्यादा होने पर उसने अपनी मां के पास जाकर खाना खा लिया, जिससे वह नाराज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। सीमा की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि सीमा के ससुराली एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति नितिन, ससुर विजय नारायण, सास पुष्पा देवी व देवर सनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed