{"_id":"6510bcd0feba3c98fc0e38a897748d95","slug":"maharashtra-defeated-railway-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को भी पांच मैच खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। बोर्ड ने महाराष्ट्रा को 12-0 से मात दी। हरियाणा ने स्पोर्ट्स इंडिया को 11-0 से हराया।
विज्ञापन
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हॉकी महाराष्ट्रा के मध्य खेले गए मैच में बोर्ड की टीम ने महाराष्ट्रा को 12 - 0 से हराया। बोर्ड की ओर से सुनिता लाकरा, अमनदीप कौर व अनुराधा देवी ने दो-दो गोल किए। अनुप बरला, रेनुका यादव, पूनम बरला, मनमीत कौर, लिलिमा मिन्ज़ व नवजोत कौर ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
हाकी उड़ीसा एवं दिल्ली हॉकी के मध्य खेले गए मैच में उड़ीसा ने दिल्ली को 8 - 0 से हराया। उड़ीसा की ओर से बिरागिनी एक्का ने हैट्रिक लगाई। हॉकी हरियाणा एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मध्य खेले गए मैच में हरियाणा की टीम ने स्पोर्ट्स इंडिया को 11 - 0 से हराया।
विज्ञापन
हरियाणा की ओर से ज्योति गुप्ता ने पांच गोल, निक्की ने दो गोल तथा किरन, ज्योति, जयदीप कौर व देविका ने एक एक गोल किया। मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी एवं हॉकी हिमाचल के मध्य खेले गए मैच में हॉकी एकेडमी ने हिमाचल की टीम को 15 - 0 से हराया।
मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला़धिकारी सियाराम मौर्य एवं अंशुल यादव मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत क्रीड़ाधिकारी/प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज योगेंद्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर सैयद अली ओलंपियन निदेशक दविंदर भाटिया, एस के लहरी, नवीन कुमार सिंह, डा. मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।