{"_id":"6988d3bcd986c9796101723e","slug":"mahananda-and-intercity-express-were-cancelled-37-people-returned-their-tickets-etawah-news-c-216-1-etw1005-137482-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महानंदा और इंटरसिटी एक्सप्रेस रहीं निरस्त, 37 ने लौटाए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महानंदा और इंटरसिटी एक्सप्रेस रहीं निरस्त, 37 ने लौटाए टिकट
विज्ञापन
फोटो 9: इटावा जंक्शन पर ट्रेन की पूछताछ करते यात्री। संवाद
-हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पांच से अधिक ट्रेनें घंटों देर से चलीं
-दैनिक समेत आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर पांच से अधिक ट्रेनें घंटों रही लेट रहीं। इसके अलावा महानंदा व इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से 37 लोगों ने टिकट वापस कर दिए। कई ट्रेनों के लेट होने पर दैनिक समेत आरक्षित टिकट पर सफर करने वालों को परेशानी हुई।
रविवार को उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की पूर्व सूचना पर महानंदा व इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही यात्री अपनी टिकट निरस्त करवाने के लिए टिकट काउंटर पर लाइन में लग गए। इस दौरान 37 यात्रियों ने अपनी टिकट वापस किए। साथ ही वह अन्य ट्रेन में आरक्षित टिकट पाने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, अवध एक्सप्रेस 55 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा 53 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। कई लोग जनरल टिकट पर अन्य ट्रेनों में सफर किया।