फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   maan siddhidaatree kee pooja kar maangee sukh-samrddhi

मां सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
maan siddhidaatree kee pooja kar maangee sukh-samrddhi
इटावा/बकेवर। देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की बृहस्पतिवार को घरों और मंदिरों में पूूजा अर्चना की गई। पूरे दिन घरों में कन्याओं की चहल पहल और देवी मंदिरों में घंटों की गूंज सुनाई पड़ती रही। नवरात्र उपवास रखकर देवी दुर्गा की भक्ति आराधना करने वाले देवी भक्तों ने कन्या पूजन के साथ व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

हवन करने के बाद देवी स्वरूपा कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें हलुवा, पूड़ी, छोला, खीर, उबला चना खिलाने के बाद उन्हें कोई न कोई उपहार देकर विदा किया। नवरात्र का व्रत खोलने से पूर्व देवी भक्तों ने काली बांह मंदिर, काली बाड़ी मंदिर व शिव शक्ति धाम मंदिर पहुंचकर माथा टेका और परिवार में सुख समृृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर में कई स्थानों पर प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन किया गया। कालीबांह मंदिर पर भी कई देवी भक्तों ने आते जाते देवी भक्तों को भंडारा किया। जिला कारागार के सामने स्थित सिंधी कालोनी में झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज ने महानवमी के मौके पर देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की व पंडित राजकुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ लोगों ने हवन ने हवन में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कन्याओं को भोज कराने के बाद मंदिर के बाहर स्टाल लगाकर राहगीरों को भंडारे रूपी प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्य में सिंधी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की।
बकेवर के लखना में कालिका माता के मंदिर पर भक्त बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने आए। अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु काफी संख्या में मंदिर आकर माथा टेका। माता के दरबार में झंडा व घंटा के साथ जवारे चढ़ाए।
परमहंस मंदिर, गोपाल मंदिर, गामा देवी मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह हवन हुए। श्रद्धालुओं आहुतियां डालकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
कन्या भोज कराने के लिए देवी भक्तों को कन्याएं मिलना मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में जिन घरों में निमंत्रित कन्याओं को अपने घरों तक ले जाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग घर के बाहर कन्याओं के निकलने के इंतजार में खड़े देखे गए।
परिवार समेत माता के दर्शन किए
ऊसराहार। सिद्ध पीठ कालिका माता मंदिर में भक्तों ने माता का पूजन कर मनौतियां मांगीं। देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ नेजा (झंडा) चढ़ाए और आराधना की।
छोला मंदिर में कन्याओं को कराया भोज
भरथना। भरथना-बिधूना मार्ग स्थित श्रीबालरूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर में प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान ने कन्याओं को पूड़ी-सब्जी का भोज कराया। इस दौरान अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सनी श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, उदय वर्मा, पप्पू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
महेवा के कई गांवों में भंडारा आयोजित
महेवा। ब्लॉक क्षेत्र महेवा के ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में महानवमी पर देवी पंडालों में कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
पुराने डाकघर के सामने सुरेश दुबे व नारद दीक्षित, इंटर कालेज के सामने निधि तिवारी, महेवा बस्ती में अनुज तिवारी, गुड्डू पांडेय, पाल अड्डा पर शिक्षक पंकज पाल, सब्जी मंडी गली में सरिता यादव, उझियानी में संजय पांडेय ने भंडारा वितरित किया।

ग्राम बहेड़ा, गौतमपुर, आनेपुर, मुकुटपुर, अहेरीपुर आदि स्थानों पर भी देवी पंडालों में भंडारे का आयोजन किया गया।
कन्या भोज के बाद किया भंडारा वितरित
उदी। हविलिया में ग्रामीणों ने मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। कन्याओं को भोज कराने व माता की पूजा अर्चना के बाद भंडारा वितरण किया गया। उदी चौराहा पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। बढ़पुरा विकास खंड के उदी क्षेत्र में बीस से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed