फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lucknow beat Ghaziabad by two runs

लखनऊ ने गाजियाबाद को दो रन से हराया

Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lucknow beat Ghaziabad by two runs
इटावा। नुमाइश मैदान स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को लखनऊ और गाजियाबाद के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गाजियाबाद को मात्र दो रनों से पराजित किया। मैच में गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी लखनऊ की टीम ने 30 ओवरों में छह विकेट पर 169 रन बनाए।
विज्ञापन

ऐश नावलानी ने 50, सार्थक सिंह ने 36, हर्षवर्धन ने 30 और प्रकाश शर्मा ने 19 रनों का योगदान दिया। गाजियाबाद की ओर से शिखर अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मालिक और भाष्कर भारद्वाज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। गाजियाबाद की टीम निर्धारित 30 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। सक्षम राय ने सर्वाधिक 38, अरनव ने 14 तथा वैभव ने 13 रनों का योगदान दिया।
लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन यादव ने तीन और आदित्य चित्रांश, अंकुर तिवारी तथा अमन राज ने 1-1 विकेट लिया। अमन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मैच में अंपायरिंग विजय शर्मा एवं सतीश पांडेय ने की। स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की। मैच का शुभारंभ एसडीएम सैफई ज्योत्स्ना सिंह ने किया।
इस मौके पर यूपी क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार, अभिषेक शुक्ला, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी सैफई एसके लहरी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह (टिंकू), आनंद यादव (टंटी) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed