फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lost removing cream, milk sell 15 thousand fine

क्रीम निकाल खोया, दूध बेचने पर 15 हजार जुर्माना

Fri, 05 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lost removing cream, milk sell 15 thousand fine

करीब चार साल पहले लिए गए सैंपल में दूध व खोया की अधोमानक रिपोर्ट के आधार पर न्याय निर्णायक अधिकारी/ एडीएम कोर्ट ने दो लोगों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। इसे महीने भर के भीतर जमा करना होगा अन्यथा इसकी वसूली भू-राजस्व की भांति की जाएगी।

विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने बताया कि वर्ष 2013 में खाद्य सुरक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने शहर के होमगंज मार्केट में जरौली थाना बढ़पुरा के रामचंद्र पुत्र विश्राम सिंह को संदिग्ध खोया बेचते हुए पकड़ा था। उन्होंने मिलावट के संदेह में खोये का नमूना लिया था जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में खोये में फैट कम मिला था। यह खोया क्रीम निकले दूध का बना पाया गया था। इस पर न्याय निर्णायक अधिकारी/ एडीएम की कोर्ट में वाद दायर किया गया। इस मामले में एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और खोये को अधोमानक पाते हुए रामचंद्र पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह खाद्य सुरक्षाधिकारी रवि शर्मा ने वर्ष 2012 में अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज के पास दूधिया अनिल पांडेय पुत्र सियाराम निवासी भिंडियापुर थाना बढ़पुरा के कंटेनर से दूध का सैंपल लिया था। यह दूध भी जांच में अधोमानक मिला।

इसमें से क्रीम निकालने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इस आधार पर मामला एडीएम कोर्ट में गया और न्याय निर्णायक अधिकारी श्री सिंह ने शुक्रवार को निर्णय सुनाते हुए अनिल पांडेय पर भी 15 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका। दोनाें मामलों में खाद्य सुरक्षाधिकारी भैयालाल प्रजापति ने पैरवी की।


इनामी आरोपी की खेती कुर्क
भरथना( इटावा)।
थाना क्षेत्र के नगला अति निवासी 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त महिपाल सिंह यादव की अचल संपति (खेती) कुर्क कर ली गई।

उपनिरीक्षक नितेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल हत्या कांड के अभियुक्त महिपाल सिंह यादव पुत्र महराज सिंह यादव  निवासी ग्राम नगला अति  के खिलाफ अदालत से वारंट जारी है। कोर्ट में आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस व नायब तहसीलदार भरथना के निर्देशन में तीन लेखपालों की टीम ने अभियुक्त की 25 बीघा जमीन कुर्क कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed