फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loss worth lakhs due to fire in retired teacher's house

Etawah News: सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Loss worth lakhs due to fire in retired teacher's house
फोटो संख्या 25 घर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। सवांद
विज्ञापन

क्रासर
कोतवाली के बराही टोला में सोमवार शाम शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के मोहल्ला बराही टोला स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से करीब लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के बराही टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गिरधर प्रसाद सक्सेना के मकान में सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि मकान के स्टोर में शॉर्ट सर्किट होने से इनवर्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान घर में गिरधर प्रसाद सक्सेना उनकी पत्नी बीना सिन्हा, पुत्र धरणीधर, बहू मनीषा, बहन राम शशि, नाती सुधाकर मौजूद थे। आग लगने के बाद सभी लोग घर के बाहर निकल आए। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों की आशंका जताई गई है, देर शाम तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed