फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers should work on low cost, high yield policy

लागत कम, पैदावार ज्यादा नीति पर काम करें किसान

Sun, 09 Jan 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers should work on low cost, high yield policy
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में कृषि विभाग और कृभको के तत्वावधान में हुई फसल संगोष्ठी में किसानों को फसलों के संबंध में नई तकनीक से कम लागत में खेतीबाड़ी की जानकारियां दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने कहा कि कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं का किसान लाभ लेकर खेती की लागत घटाएं और उत्पादन अधिक लें। बीज भंडारों में 50 फीसदी अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

जैविक खादों का ज्यादा और रासायनिक खादों का कम प्रयोग करे। कृषि यंत्र भी 50 फीसदी छूट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। डॉ. डीएन सिंह ने सरसों में कीट प्रबंधन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें सरसों के मुख्य कीट माहू का समन्वित नियंत्रण डिस्प्ले से किसानों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमपी सिंह ने खरपतवार प्रबंधन की यांत्रिक, रासायनिक विधियों का समन्वित तरीका बताया। डॉ. मनोज यादव ने पादप रोगों के एकीकृत प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
इसके पूर्व जिला कृषि अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके पांडेय ने कॉलेज की प्रस्तावना पेश की।
कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. आरएस तोमर ने बताया कि कृभको संपूर्ण देश को जैविक एवं रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराती है। किसानों को समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के तहत फसलों को तत्वों की आपूर्ति करनी चाहिए।
संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कई योजनाओं की जानकारी दी। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंट कर किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए मॉडल की सराहना की। संगोष्ठी की अध्यक्षता आर्थिक शोध संस्थान प्रयागराज के निदेशक प्रोफेसर जगदीश नारायण ने की।
इस मौके पर अमर सिंह, लालाराम दोहरे, सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, कृष्ण सिंह, दयाराम मिश्र, पुष्पा तिवारी, राहुल, कमलेश चतुर्वेदी, नरसिंह, असित कुमार, ध्यान सिंह यादव, सीताराम, श्यामसुंदर और गणेश पाठक को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमपी यादव, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. संतोष चंदेल, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संजय विश्वकर्मा, डॉ. चंदेल डॉ. गोपीनाथ मौर्य, रत्ना शुक्ला, मीनू त्रिपाठी, आकाश चौधरी, अनिल कुमार, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मनोज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed