फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lord Ram himself will be angry with those who do politics of lies and deception: Shivpal

झूठ, फरेब की राजनीति करने वालों से खुद नाराज होंगे प्रभु राम : शिवपाल

Sat, 17 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram himself will be angry with those who do politics of lies and deception: Shivpal
जसवंतनगर (इटावा)। श्रीराम हम सबके हैं। भगवान राम के नाम पर झूठ फरेब की राजनीति करने वालों से तो भगवान भी निश्चित तौर पर नाराज होंगे। यह बात शनिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव नहीं कही।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की ओर से रामलीला तिराहे पर स्थापित कराई गई भगवान राम की भव्य मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि जनता भी अब भाजपा के चरित्र और करतूतों को बखूबी जान चुकी है। इसलिए जनता अब उसका विनाश करने के लिए पूरी तरह बैठी है। कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कहीं भी और किसी भी सरकारी दफ्तर में जाइए, बिना रिश्वत के काम नहीं होता। योगी सरकार अधिकारियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि अगला 2024 का लोकसभा चुनाव सभी सेकुलर पार्टियां एक साथ मिलकर लड़ेंगी और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर प्रदेश को भाजपा विहीन प्रदेश बनाएंगे। पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, प्रोफेसर डॉ.ब्रजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शाक्य बबलू, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed