फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Looted by the lift truck dumper cleaner

डंपर क्लीनर को ट्रक में लिफ्ट देकर लूटा

Fri, 18 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 18 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Looted by the lift truck dumper cleaner
लूट का शिकार मनीष - फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव चौपुला के पास ट्रक सवार लोगों ने डंपर के क्लीनर को लिफ्ट देकर मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। बाद में चौबिया थाने के पास फेंक कर इटावा की ओर भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर बसरेहर थाने की पुलिस ने ट्रक व उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मध्य प्रदेश के  भिंड जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गांव डोरा घुटीला निवासी मनीष पुत्र जंडैल सिंह डंपर पर क्लीनर है।
विज्ञापन



बुधवार की रात वह डंपर पर गिट्टी लादकर निर्माणधीन यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जा रहा था। गांव चौपुला के पास डंपर खराब होने से चालक मिस्त्री लेने चला गया। क्लीनर मनीष वहीं रुक गया। रात करीब एक बजे उसने होटल पर खाना खाने जाने के लिए उधर से गुजर रहे एक ट्रक में लिफ्ट ली। रास्ते में ट्रक सवार लोगों ने मारपीट कर उसके पास से एक हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन



बाद में चौबिया थाने के पास फेंक दिया और इटावा की ओर भाग गए। मनीष ने इसकी जानकारी चौबिया थाने में दी। पुलिस ने इसकी सूचना बसरेहर थाने को देकर नाकेबंदी कराई। जानकारी मिली है कि बसरेहर पुलिस ने ट्रक व उसमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों के नाम बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed