फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loot ke mamle me ek meh bad bhi police ke hath khali

इटावाः फौजी के घर लूट में एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
loot ke mamle me ek meh bad bhi police ke hath khali
बकेवर। महेवा में फौजी के घर हुई लूटपाट की वारदात में लुटेरों द्वारा अपना कुछ सामान छोड़ने के बाद भी एक माह बाद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का घटना के बारे में संदेह किसी करीबी पर ही अधिक है।
विज्ञापन

गत 30 जुलाई की रात में बकेवर थाना के कस्बा महेवा में चौकी से मात्र कुछ दूरी पर स्थित एक फौजी के मकान में बंदूकधारी बदमाशों ने रात में छत के रास्ते घुसकर लूटपाट की थी। बदमाश फौजी के घर से कई लाख के जेवरात व 80 हजार रुपये लूट ले गए थे। पुलिस इस घटना को काफी हद तक अब संदिग्ध मान रही है और उसी आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने फौजी के परिवार के ही कुछ लोगों को थाना पर बुलाकर पूछताछ भी की। बदमाशों ने फौजी के घर के मात्र एक कमरे में ही वारदात को अंजाम दिया जिसमें उसकी 20 वर्षीय बेटी अंजलि लेटी थी। बदमाशों ने अंजलि को ही बंदूक लगाकर लूटपाट की बाकी कमरों में लेटे परिजनों में से किसी को नही छेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद जाते समय बाकी सभी कमरों यहां तक कि ऊपरी मंजिल के कमरे के दरवाजे के कुंडों में कपड़ा बांधकर बाहर से बंद कर दिया था। हालांकि जिस कमरे में वारदात की थी, यानि फौजी की बेटी के कमरे, को खुला ही छोड़कर कर गए। बदमाशों ने फौजी की बेटी के साथ कोई मारपीट या किसी प्रकार की कोई अभद्रता भी नहीं की।
अपनी कुछ चीजें छोड़ गए थे चोर
लुटेरों में से कोई एक अपना लोअर भी छोड़ गया था। लुटेरे अपने साथ बादाम का एक डिब्बा भी लेकर आये थे जो फौजी के घर ही वारदात के बाद छोड़ गए थे। हालांकि लुटेरों ने डिब्बे में से काफी बादाम खाये भी थे फिर भी करीब आधा डिब्बा बादाम छोड़ भी गए थे।
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस घटना को काफी संदिग्ध मन रही है। हालांकि खुलासे के प्रयास में भी जुटी है। इसके लिए पुलिस ने कुछ संदिग्ध मोबाइल फोन नम्बरों की कॉल डिटेल भी निकलवाई थी जिसका अवलोकन करने के बाद पुलिस एक माह बाद भी अभी तक लूट की वारदात को लेकर किसी नतीजे पर नही पहुंची है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि सारे पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गयी है, घटना का बहुत जल्द सही खुलासा किया जाएगा।
20 की गड्डी नहीं ले गए चोर
बकेवर। लुटेरों के फौजी की 20 के नोटों की गड्डी नहीं ले जाना भी सवाल खड़ा कर रहा है। बदमाश जिस अटैची से 80 हजार रुपये नगद व कई लाख के जेवरात लूट ले गए उसी अटैची में 20 रुपये के नये नोटों की गड्डी भी पुलिस को जांच के दौरान पड़ी मिली। इससे भी घटना पर सवाल खड़ा होता है।

बेटी के जेवर नहीं लूटे बदमाशों ने
बकेवर। लूटपाट करने आये असलहाधारी बदमाशों न जहां फौजी के घर से उनकी बेटी को बंदूक की दम पर लेकर कई लाख के जेवरात व 80 हजार रुपये लूटे वहीं फौजी की बेटी के पहने हुए किसी जेवर को नहीं लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed