फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loder me bhsa ladte 2 badmash pakde

लोडर में भैंस लादकर ले जाते तीन बदमाश पकड़े

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
loder me bhsa ladte 2 badmash pakde
भरथना। पुलिस ने मिनी लोडर पर भैंस लेकर जा रहे तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। एक बदमाश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में भरथना-बकेवर मार्ग पर ग्राम कुंअरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब 4:30 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। इसी दौरान मिनी लोडर पर भैंस लादकर जा रहे तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रशीद अली पुत्र जब्बार अली निवासी गांव रामपुर कुंअर जिला औरैया, अजीत पुत्र रामनरेश निवासी गांव हरतौली थाना दिबियापुर औरैया और कल्लू उर्फ रंजीत पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला इगियात थाना इकदिल बताया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान कल्लू उर्फ रंजीत के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोग क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed