फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lineman dies after coming under HT line

Etawah News: एचटी लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies after coming under HT line
(फोटो संख्या 37) राजेश कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन

(फोटो संख्या 38) सीएचसी में परिजनों को समझाते एसडीएम व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। ठेके पर काम करने वाले लाइनमैन की फॉल्ट सही करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों और सहकर्मियों ने मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए काफी देर तक सीएचसी से शव नहीं उठने दिया। अधिकारियों के सहयोग देने के आश्वासन पर परिजन माने।
कस्बा के मोहल्ला श्रेष्ठ नगर में करीब एक सप्ताह से बिजली की लाइन खराब चल रही थी गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे अवर अभियंता हेम सिंह के निर्देश पर लाइनमेन राजेश कुमार उर्फ बंटू (33) महेश चंद्र निवासी सीपुरा अपने साथी सुधीर कुमार, राजीव कुमार, आदेश, मलखान सिंह, शशिवेन्द्र यादव आदि के साथ वहां गया था। सभी लाइनमेन लाइन को चैक कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली पोल पर चढ़ा लाइनमेन राजेश कुमार उर्फ बंटू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसका सिर बुरी तरह से सिर फट गया था। अपने साथी की करेण्ट की चपेट में आने पर अन्य सहकर्मी लाइनमैन आनन-फानन में उसे भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। लाइनमेन की मौत होने पर उनके परिजन, सहकर्मियों ने परिवार को आर्थिक मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर शव को सीएचसी से देर तक नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कुमार सत्यमजीत, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ, सीओ विवेक जावला समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व सहकर्मियों को विभागीय योजना के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर शाम करीब सवा छह बजे पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

------------
इकलौता परिवार चलाने वाला सदस्य था राजेश
मृतक राजेश अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे पत्नी पूजा देवी सहित नौ वर्षीय पुत्र जसवीर कुमार को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक बीते करीब 15 वर्षों से बिजली विभाग में कार्य कर रहा था। बिजली विभाग के अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि राजेश ठेका कर्मीथा। बृहस्पतिवार की दोपहर अन्य कर्मियों के साथ एलटी लाइन मरम्मत कार्य कर रहा था। पास के ही ट्रांसफार्मर का लोड जांच करने के दौरान दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed