फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard entered the house and took away the goat, people panic

Etawah News: इटावाः घर में घुसकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house and took away the goat, people panic
चकरनगर (इटावा)। डिभोली गांव में ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुआ बकरी उठाकर ले गया। शोरशराबा सुनकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सेंक्चुअरी की टीम ने तेंदुए के पदचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बुधवार रात सुशील मल्लाह के घर में रात लगभग 11 बजे जंगल की ओर से तेंदुआ घुस आया। उसने घर में बंधी बकरी को निवाला बना लिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ होने की जानकारी पर घरों से ग्रामीण निकल आए। गांव के लोग पूरी रात दहशत में सो नहीं सके। सेंक्चुअरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिलने पर सुबह टीम के साथ जांच करने पर तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें कांबिंग कर उसकी तलाश कर रही हैं। इससे पहले डिभोली गांव के पास नदी की रेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखे थे। किसानों से अपील है वह जानवरों को घरों के अंदर सुरक्षित रखें। भोजन की तलाश में तेंदुआ बकरियों को निवाला बना रहा है।

जानवरों के बाड़ों के पास देर रात तक आग जलाकर रखें। आहट मिलने पर किसी बर्तन से आवाज करें। इससे तेंदुआ भाग जाएगा। इस समय चंबल सेंक्चुअरी में 12 से अधिक तेंदुए होने का अंदाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed