फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lekhpal asked for 12 thousand rupees to complete the rakwa

जमीन का रकवा पूरा करने को लेखपाल ने मांगे 12 हजार रुपये

Tue, 11 Aug 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal asked for 12 thousand rupees to complete the rakwa
शोभनपुर गांव में जमीन का रकवा पूरा करने को लेकर 12000 रुपये लेखपाल के मांगे जाने का ऑडियो वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन

शोभनपुर गांव निवासी अखिलेश अग्निहोत्री पुत्र बाबूराम ने गांव में अपनी जमीन का रकवा पूरा करने को लेकर कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन उनकी जमीन का रकवा पूरा नहीं हो पाया।
इसी को लेकर किसान के भतीजे और लेखपाल अनूप माथुर के बीच हुईं। इसमें जमीन की नाप के बदले में 12000 रुपये देने की बात कही जा रही है का ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो उन दोनों की बातचीत का ही है ।
विज्ञापन

भाजपा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के संगग पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश से शिकायत की। वायरल ऑडियो की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लेखपाल अनूप माथुर का कहना है कि रुपये के लेनदेन का आरोप गलत है। जमीन का रकवा कम था। इसकी माप की गई थी। इस संबंध में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जाएगी।
वहीं उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश का कहना है कि वायरल ऑडियो और भाजपा नेताओं के आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed