फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lampi virus catteles will be kept in badhpura goshala

बढ़पुरा की गोशाला में क्वारंटीन किए जाएंगे लंपी संक्रमित गोवंश

Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
lampi virus catteles will be kept in badhpura  goshala
इटावा। लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पशु पालन विभाग ने गंभीर गोवंशों को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बढ़पुरा की गोशाला को खाली कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 161 गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। दो गोवंशों की मौत हो चुकी है। निराश्रित पशुओं में ये संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। स्थितियों को देखते हुए पशु पालन विभाग गंभीर है। बढ़पुरा गोशाला में संक्रमित पशुओं को रखकर इनका उपचार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार एक लाख चार हजार गोवंशों में 90 हजार को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

बचे गोवंशों में चार माह के बछड़े और गाभिन हैं। इन्हें टीका न लगाने के आदेश थे। सीवीओ डॉ. नीरज कुमार गौतम ने बताया कि निराश्रित पशुओं के बीमार होने की सूचना पर तुरंत टीमें उपचार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह फैलता है संक्रमण
सीवीओ ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने पर गोवंश के शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं। इन पर नीली मक्खी बैठती है और वह अंडे देती है। इससे फफोले कभी-कभी फट जाते हैं। यही मक्खी दूसरे गोवंश पर बैठकर उसे भी संक्रमित कर देती है। ऐसे में पशु पालकों को ये ध्यान देना चाहिए कि जहां बीमार गोवंश रखें, वहां गंदगी न हो। कोशिश करें कि फफोलों पर मक्खियां न बैठें।
निराश्रितों का नहीं है आंकड़ा
पशु पालन विभाग के अनुसार सभी गोवंशों का टीकाकरण कर दिया गया है, लेकिन इनमें निराश्रितों की गिनती नहीं है। शहर और गांव में बीमार पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed