{"_id":"5edfaf578ebc3e42f31adde3","slug":"lakhna-bakever-shops-remain-open-till-late-night-etawha-news-knp564615467","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक खुली रहती है लखना बकेवर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक खुली रहती है लखना बकेवर की दुकानें
विज्ञापन
कस्बे व लखना में सुबह से रात 9 बजे के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। लोगों ने प्रशासन पर नियमों को न मानने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1 में बाजार को दुकानों को साइड के हिसाब से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खोलने का जिलाधिकारी ने आदेश दे रखा है। बकेवर व लखना में दुकानदार जिलाधिकारी के आदेश निर्देश को धज्जियां उड़ाकर सुबह 7 बजे ही दुकान खोल लेते हैं।
यहीं नहीं ये दोनों ही कस्बों में कई दुकानें साढ़े 9, 10 बजे तक खुली रहती हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष बकेवर कंछल गुट पुरुषोत्तम मिश्रा व दिनेश चंद्र ने व्यापारियों और दुकानदारों से निर्धारित समय पर दुकानें खोलने और बंद करने की अपील की है। इस संबंध में थाना प्रभारी बकेवर रमेश सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी मिली है। ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।