{"_id":"635d7173333d202daa05ef7c","slug":"lakhna-and-bakewar-napa-election-will-be-held-on-old-pariseeman-etawah-news-knp7255678110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर और लखना नगर पंचायत का चुनाव पुराने परिसीमन पर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर और लखना नगर पंचायत का चुनाव पुराने परिसीमन पर होगा
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर व लखना नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन तक नहीं पहुंच सका है। इसे जिलास्तर से ही लौटा दिया गया। ऐसे में निकाय चुनाव अब पुराने परिसीमन से होगा।
नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। नगर पंचायत बकेवर व लखना का सीमा विस्तार करने के लिए पंचायत स्तर से समय से फाइलें तैयार करके एडीएम को भेज दी गईं थीं। जहां से इन्हें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों नगर पंचायतों की फाइलों को अधिकारियों ने लौटा दिया है।
15 दिन पहले ये फाइलें एसडीएम के जरिये एडीएम कार्यालय पहुंची थीं। इसके बाद इन्हें शासन को नहीं भेजा जा सका। अब एडीएम के यहां से फाइलें ये कहकर वापस की गई हैं कि निकाय चुनाव के बाद प्रस्ताव फिर से भेजना। ऐसे में दोनों नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
बकेवर नगर पंचायत की ओर से इस बार इटावा रोड पर हाईवे तक की बस्ती को, औरैया रोड पर पर पश्चिमी तिराहा तक की बस्ती, भरथना रोड पर ओवरब्रिज के बाद वाली नई बस्ती, कांशीराम कालोनी व व्यासपुर कोठी गांव को नगरीय सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। लखना नगर पंचायत में बाईपास के दूसरी साइड की बस्ती और नहर पार की आबादी को नगर सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव था।
नगर पंचायत बकेवर, लखना के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नगर पंचायतों की सीमा विस्तार की फाइलें वापस कर दी गईं हैं। अब चुनाव के बाद ही सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।