फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Laborer's father dies in worry about daughter's marriage

बेटी की शादी की चिंता में मजदूर पिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Laborer's father dies in worry about daughter's marriage
लवेदी (इटावा)। बेटी की शादी की तैयारियों से चिंतित मजदूर पिता ने आम के पेड़ से फंदा कसकर जान दे दी। शनिवार देर शाम को घटी इस घटना को लेकर लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी की 27 जनवरी को शादी होनी है। शादी में खर्च की चिंता उसे सता रही थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इंगुर्री गांव निवासी अजमेर सिंह (50) पुत्र रामलखन दैनिक मजदूरी करके पत्नी राजेश्वरी व चार संतानों का भरण पोषण कर रहा था। उसके पास कोई खेती नहीं थी। चार संतानों में दो बड़ी बेटियां हैं। इसमें से एक बेटी की वह शादी कर चुका है। दूसरी बेटी रागिनी की शादी 27 जनवरी को होनी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अजमेर सिंह अपनी बेटी रागिनी की शादी की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित बना हुआ था। बेटी के हाथ पीले करने की तारीख पास आ रही थी। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से शादी की तैयारियां नहीं हो पा रही थी। गत शनिवार शाम पांच बजे वह अपने घर से निकला। करीब एक किमी चलकर हाईवे से कुछ दूर पहले उसने आम के पेड़ से फंदा लगाया और उसपर गला कसकर जान दे दी। करीब घंटे भर बाद घर पर उसकी मौत की खबर पहुंची, तो रोना पिटना मच गया। ग्रामीणों ने लवेदी थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमान सिंह व पुलिस कर्मियों ने शव को पेड़ उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि अजमेर सिंह के दो बेटियां व दो बेटे हैं। दोनों बेटियां बड़ी हैं। एक की वह शादी कर चुका है। दूसरी लड़की की शादी 27 जनवरी को होनी है। शादी की चिंता और आर्थिक तंगी के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed