फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   laborer died in cold storage under suspicious circumstances

Etawah News: शीतगृह में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
laborer died in cold storage under suspicious circumstances
(फोटो संख्या 17) महेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

(फोटो संख्या 18) कोल्डस्टोरेज में जांच करते सीओ अतुल प्रधान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र में डुढ़हा मार्ग पर स्थित शीतगृह में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मजदूर की मौत पर घर में मातम छा गया।
जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ के कक्रेटा गांव निवासी महेंद्र सिंह (50) पुत्र राम सनेही लाल जो डुढ़हा मार्ग पर स्थित एक शीतगृह में चार साल से मजदूरी करता था। मृतक के बेटे किशन ने बताया कि 31 मई को उसके पिता घर से शीतगृह में मजदूरी के लिए आए थे। रविवार शाम दूसरे कोल्डस्टोरेज के कर्मी ने उसके बड़े भाई पवन को फोन पर सूचना दी कि उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन शीतगृह पहुंचे, जहां मशीन रूम में मजदूर का शव मिला। वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बाद मृतक के बेटे पवन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ अतुल प्रधान ने जांच पड़ताल की। इसमें मजदूर के शरीर पर कोई चोट नहीं मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed