{"_id":"6242066da9fdc8658c14ee23","slug":"la-polica-present-el-caso-despus-de-la-denuncia-a-cm-etawah-news-knp6880485141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई क्षेत्र के नगला रामसुंदर गांव में धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने पिता, पुत्र और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो दिन पुलिस लीपापोती करती रही। ट्विट के जरिये मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने पर डीएम और एसएसपी खुद जांच में जुटे। रविवार रात पांच नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलरई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बलरई थाना क्षेत्र के नगला रामसुंदर गांव के प्रधान अनुपम कुमार ने थाने में तहरीर दी। इसमें गांव के अरुण कुमार, उनकी पत्नी नीतू वाल्मीकि और पिता मनोज बाल्मीकि, फिरोजाबाद निवासी भोला, अभिषेक चौहान प्रसाद और उनके चार पांच साथियों पर प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें ग्रामीणों द्वारा एक धर्म की पुस्तक का पाठ करने की बात सामने आई थी।
पुलिस ने पूछताछ कर सभी को छोड़ दिया था। रात में गांव के धर्मेंद्र तोमर ने ट्विट कर मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अरुण वाल्मीकि, नीतू और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। जसवंतनगर के क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे को छिपाते रहे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दी। रविवार रात भी धर्मांतरण का मामला न होने की बात कही थी।