फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kirti, Aman, Puneet became champions

Etawah News: कीर्ति, अमन, पुनीत बने चैंपियन

Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kirti, Aman, Puneet became champions
बकेवर। जनता कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ। बालिकाओं में कीर्ति व बालकों में अमन व पुनीत को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में बीएससी की नीतू को पहला, शिल्पी को दूसरा और सोनी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 800 मीटर बालिका वर्ग में बीकॉम की छात्रा कीर्ति को प्रथम, बीएससी की मोहिनी को दूसरा व बीएससी की छात्रा नीतू को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लवकुश प्रथम, आशीष को दूसरा व अमन को तीसरा स्थान मिला। 5000 मीटर दौड़ में मो. जीशान प्रथम, मनीश गौतम को दूसरा व आकाश भदौरिया को तीसरा स्थान हासिल हुआ। लंबी कूद में मुनेश कुमार को पहला, दीपक यादव को दूसरा व सिद्धार्थ जादौन को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

बालक वर्ग की ऊंची कूद में दीपक यादव को पहला, अमन यादव को दूसरा व अनिरुद्ध तिवारी को तीसरा स्थान मिला। बालिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में दीप्ति त्रिपाठी प्रथम, कृष्णा द्वितीय और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीप्ति त्रिपाठी प्रथम, सलोनी दूसरे व मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। वर्ष 2023-24 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अमन यादव एवं पुनीत सिंह को संयुक्त रूप से बालक वर्ग में चैंपियन घोषित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में कीर्ति चैंपियन बनीं। समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से अनुशासन, खेल नियमों के प्रति सम्मान व खिलाड़ियों में उच्च भावना का संचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडे, क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. ज्योति भदौरिया, सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश शुक्ला, कोच मीनू त्रिपाठी, डॉ. महेश प्रसाद यादव, डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. देव नारायण सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. इंदु बाला मिश्रा, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. संतोष चंदेल शामिल रहे। संचालन डॉ. दिव्य ज्योति मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed