फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   khate me jaigi mdm ki rakam

मिड डे मील की रकम का खातों में होगा सीधा भुगतान

Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
khate me jaigi mdm ki rakam
इटावा। कोविड-19 के चलते इस शिक्षा सत्र में कक्षा आठ तक के विद्यालय बच्चों के लिए अभी तक नहीं खुले हैं। इसके बावजूद मिडडे मील की व्यवस्था जारी रहेगी। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। मिड डे मील पर खर्च होने वाली रकम बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। इसी क्रम में जुलाई-अगस्त का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मिड डे मील योजना के तहत एक जुलाई से 31 अगस्त तक के लिए परिवर्तित दरें लागू कर दी गई हैं। इसके तहत 4.97 रुपये प्रति छात्र तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 7.45 रुपये प्रतिदिन प्रति छात्र की दर से दिया जाएगा। दो महीनों में रविवार तथा राजकीय अवकाश को छोड़कर कुल 49 दिनों के मिड डे मील की रकम अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 243 रुपये प्रति छात्र तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के खाते में 365 रुपये प्रति छात्र की दर से यह रकम भेजी जाएगी। सरकार की मंशा है कि मिड डे मील लगातार बच्चों को मिलता रहा। इसीलिए उनके अभिभावकों के खाते में यह रकम भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed