फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kharif sowing halted by heavy rain.

Etawah News: झमाझम बारिश से थम गई खरीफ की बोआई

Mon, 20 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kharif sowing halted by heavy rain.
इटावा/चकरनगर। किसानों को खरीफ की फसल की बोआई रविवार रात से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण रोकनी पड़ी। मानसून की पहली बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई थी। इसके बाद किसानों ने बोआई का कार्य तेजी से शुरू किया था। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। बारिश रुकने के बाद बोआई का कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिनों से शहर से सटे गांवों और बीहड़ी चकरनगर क्षेत्र के कई गांवों में किसान ट्रैक्टरों से जुताई कर रहे थे। कई किसानों ने बाजरा, तिली और अरहर जैसी खरीफ फसलों की बोआई भी शुरू कर दी थी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खरीफ फसलों की बोआई मानसून की पहली अच्छी बारिश के बाद सबसे उपयुक्त होती है। पर्याप्त नमी मिलने पर बीजों का अंकुरण अच्छा होता है, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होती है। वर्तमान बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। बारिश रुकने और खेत हल्का शुष्क होने के बाद किसान फिर से बोआई कर सकेंगे। मानसून की अच्छी बारिश से बाजरा, मक्का, अरहर और तिली जैसी फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहसों निवासी किसान सरदार सिंह यादव ने बताया कि बाजरे की बोआई का कार्य अच्छा चल रहा था। तेज बारिश से काम रुक गया है अब दो चार दिन बाद मौसम साफ होते ही फिर से बोआई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोला निवासी किसान संजू परिहार ने बताया कि इस बार समय पर बारिश होने से बाजरा, अरहर और तिली की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। यदि आगे भी मौसम साथ देता रहा तो फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed