फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Khanti of Kudriya Rajbaha burst, 200 bigha crop submerged

Etawah News: कुड़रिया रजबहा की खंती फती, 200 बीघा फसल जलमग्न

Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Khanti of Kudriya Rajbaha burst, 200 bigha crop submerged
इटावा/बकेवर। कुड़रिया रजबहा में ग्राम इंद्रोसी व पटियां गांव की पुलिया के पास खंती होने से लुधियानी, नगला खादर, इंद्रोसी समेत चार गांवों के किसानों की 200 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसी सप्ताह में दो बार खंती होने से खेत डूब गए। किसानों ने स्वयं ही खंती बंद कराई। सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने रजबहा की सफाई न होने के कारण खंती होने जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के कई बार शिकायतों और अमर उजाला की ओर से खबर प्रकाशित करने के बावजूद जिम्मेदार नहीं चेते। यही वजह है कि नहरों, रजबहों और माइनरों की सफाई सही से न होने की वजह से ओवरफ्लो हो रहे रजबहाव माइनर आए दिन फट रहे हैं। ऐसे में किसानों के खेत जलमग्न होने से सैकड़ों बीघा फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में जिस स्थान पर खंती हुई है। उससे पहले इसी सप्ताह में 500 मीटर के दायरे में पहले भी दो बार खंती हो चुकी है। उसमें भी लोगों की करीब 100 बीघा फसल डूब गई थी। कुड़रिया रजवहा के जेई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह मौके पर गए हैं। खंदी किसानों ने बंद कर ली है। उसको सही से बंद कराया जा रहा है। तमाम किसानों ने पटरी काट ली है। जिसके कारण खंती हो जाती है। पटरी को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन



----------------------
फोटो 13:::प्रदीप तिवारी
किसान प्रदीप तिवारी कहते हैं कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों का नुकसान हुआ। उनके करीब तीस बीघा गेहूं एक सप्ताह में ही दो बार डूब गए। इससे बड़ा नुकसान है। कई बार शिकायत के बाद सिंचाई विभाग की ओर से रजबहों की सफाई न कराए जाने से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
फोटो 15:::लंकेश
किसान लंकेश तिवारी ने बताया कि उनके खेत में पहले भी खंती होने से पानी भर गया था और शनिवार को भी भर गया उनकी फसल नष्ट होने का डर है। फसल खराब होने से बड़ा नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही का खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

फोटो 16:::सोबरन
किसान सोबरन सिंह कहते हैं कि सिंचाई विभाग ने रजबहा की सफाई कराई नहीं है। ऐसे में पानी को पूरे प्रवाह से छोड़कर पानी को टेल तक के गांवों में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे खंती फट रही हैं और नुकसान किसानों का हो रहा है।



फोटो 14:::रामजी
किसान रामजी कहते हैं कि खंती से खेत में खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। पहले भी डूब गई थी। उसका पानी अभी तक नहीं सूखा था। सिंचाई विभाग ने खंती भी बंद नही कराई। किसानों ने मिलकर ही खंती बंद की है।


--------------

इन किसानों को हुआ बड़ा नुकसान::::
किसान प्रदीप तिवारी ग्राम लुधियानी करीब 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलमग्न, तीरान सिंह नगला खादर सात बीघा, बबलू 10 बीघा, कमलेश अवस्थी लुधियानी 10 बीघा, संतोष कुमार नगला खादर आठ बीघा, विजय बहादुर नगला खादर चार बीघा, सुरजन सिंह नगला खादर चार बीघा, सुरेंद्र सिंह नगला खादर चार बीघा, प्रदीप नगला खादर आठ बीघा, रामनाथ चार बीघा राम जी दो बीघा का नुकसान हो चुका है।

--------------


बसरेहर में तीन दिन पहले माइनर फटने से डूबी थी 100 बीघा फसल
बसरेहर। बसरेहर में बासक रजबहा का माइनर कट जाने से आसपास के गांवों के किसानों की करीब 100 बीघा फसल डूब गई थी। किसानों ने बमुश्किल जल निकाल पाया है। अभी तक पानी पूरी तरह न निकलने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।


------------

कोट

किसान सुविधाओं की वजह से कई जगह खंती खुद काट लेते हैं। ऐसे में कटान बढ़ जाता है पानी की रफ्तार अधिक होने की वजह से आसपास के किसानों के खेतों में भी पानी भर जाता है। सभी नहरों की सफाई कराई गई थी। फिर मामले की जांच कराई जाएगी कि गलती कहा है।
विजय श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed