{"_id":"5dc9ae5b8ebc3e5b3f1c976e","slug":"kerosene-black-marketing-case-filed-against-jaitpura-pradhan-s-husband-etawha-news-knp5252261147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतपुरा प्रधान के पति पर कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतपुरा प्रधान के पति पर कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जैतपुरा प्रधान के पति पर केरोसिन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज
घर से 1500 लीटर मिट्टी का तेल बरामद होने पर हुई कार्रवाई
डीलर के कोटा निलंबन के लिए डीएम को भेजी गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर/लवेदी। खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक ने लवेदी थाना में जैतपुरा गांव की प्रधान के पति के खिलाफ केरोसिन की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में डीलर का कोटा निलंबित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। दर्ज रिपोर्ट में प्रधान को आरोपी नहीं बनाया गया।
महेवा ब्लॉक क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने लवेदी थाना में प्रधान जैतपुरा सागरवती के पति उदयवीर सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम व केरोसिन नियंत्रण आदेश 1962 के तहत दर्ज कराए मामले में कहा कि गत 6 नवंबर को एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह व नायब तहसीलदार विशाल यादव के साथ उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतपुरा में कोटा डीलर गुड्डी देवी व दुर्गापुरा गांव में प्रधान सागरवती के आवास पर छापा मारा था। प्रधान सागरवती के आवास से केरोसिन से भरे आठ ड्रम बरामद हुए थे। करीब 15 सौ लीटर केरोसिन बरामद हुआ था। जो कालाबाजारी के रखा गया था। ड्रमों पर किसी उचित दर विक्रेता का नाम नहीं लिखा था।
दर्ज रिपोर्ट में ग्राम प्रधान को आरोपित नहीं किया गया है। इस पर पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि तहरीर में ग्राम प्रधान के नाम की जगह वर्तमान ग्राम प्रधान पति का घर लिखा गया है। अब पुलिस को इस मामले की विवेचना करनी है कि केरोसिन की कालाबाजारी में कौन कौन संलिप्त है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटा डीलर गुड्डी देवी के यहां छापा की कार्रवाई में खामियां मिली थी। कोटा डीलर ने अधिकारियों को स्टॉक व वितरण रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया था। लिहाजा कोटा निलंबन को लेकर जिलाधिकारी की संस्तुति के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। मालूम हो कि ग्रामीणों ने तहसील दिवस में कोटा डीलर की शिकायत की थी। जिस पर यह कार्रवाई हुई है।
आरोपी पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बकेवर। कस्बा निवासी एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
बकेवर कस्बा निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि गत 11 अक्तूबर को उसकी 15 साल की पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान बिजौली गांव का मूल निवासी युवक उसके घर आया और उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। इस मामले में उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। तब थाना पुलिस ने व्यासपुरा के दो भाइयों को पकड़ा था। दो दिन बाद दोनों को थाना से छोड़ दिया था। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।