{"_id":"5e6d19988ebc3ea82f578260","slug":"keep-the-language-restrained-it-will-not-be-difficult-etawha-news-knp550349943","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा मर्यादित रखें अधिकारी, नहीं होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी आयोग के चेयरमैन एवं सांसद डा. रामशंकर कठेरिया वार्त करते साथ बैठे महामन्ती अरूण् गुप्ता अन्?
- फोटो : ETAWHA
Link Copied
इटावा। तीन दिन पहले धरने पर बैठे भाजपाइयों के साथ एसएसपी के व्यवहार पर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाषा मर्यादित रखें, नहीं उनके लिए मुश्किल हो जाएगी। कानून व्यवस्था सुधरे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद कठेरिया सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था ठीक रहे, ये जिम्मेदारी हम सबकी और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी भाषा नरम रखनी चाहिए। उसके पास किसी दल के नेता जाएं या आम जनता सभी की समस्याओं केा सुनकर उन्हें सही आश्वासन देना चाहिए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सभी को न्याय मिले। भाजपा सरकार के शासन ने किसी पर अन्याय न होने पाए ये जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। इसी जिम्मेदारी के साथ अपनी बात कहने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसएसपी आकाश तोमर के कार्यालय गए थे। एसएसपी को उनकी बात सुननी चाहिए थी। कलक्ट्रेट, विकासभवन, तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के मौजूद न रहने के सवाल पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याएं सुननी और उनका निराकरण करना ही होगा। जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठेंगे उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई कराई जाएगी। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। सरकारी कार्यालयों में आने वाला कोई भी व्यक्ति बड़ा और छोटा नहीं है। अधिकारी सबको समान नजरिये से देखें और उनकी समस्याओं का सही निस्तारण करें। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री अरुण गुप्ता अन्नू, प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, मुकेश यादव, अमित तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।