{"_id":"5dd43c668ebc3e55037de4dd","slug":"kar-etawha-news-knp5268974131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में बरामद हुई जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस हालत में बरामद हुई जली कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र स्थित नहर के पटरी मार्ग पर मंगलवार को एक जली हुई कार लावारिस अवस्था में बरामद हुई है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कार में आग कैसे लगी और उसका मालिक कौन है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत बहारपुर नहर पुल से मल्हौसी गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने एक जली हुई कार लावारिस अवस्था में खड़ी देखी। चारों पहिये और अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जला हुआ था। उसकी नंबर प्लेट भी जल जाने से पता नहीं चल पाया कि कार का मालिक कौन है। सूचना मिलने पर साम्हों पुलिस चौकी इंचार्ज शिवनाथ कटियार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास मुआयना किया। लेकिन तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मार्ग से गुजर रहे भरथना निवासी बाइक सवार ब्रजेंद्र सिंह व सोनू ने बताया कि वह सुबह अछल्दा गए थे। तब उन्होंने इस कार को जली हुई अवस्था में देखा था। चौकी इंचार्ज शिवनाथ कटियार ने बताया कि कार जलने की घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मालूमात कर रही है।