{"_id":"579f91e84f1c1bde762b9888","slug":"kanwariya-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कांवरिये की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कांवरिये की की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
लखना चकरनगर मार्ग पर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
कांवर लेकर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली रविवार रात लखना चकरनगर मार्ग पर सबदलपुर के पास खाई में पलट गई। हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक कांवरिये की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
चकरनगर क्षेत्र के ग्राम बरेछा के लोग एक ट्रैक्टर से श्रंगीरामपुर कन्नौज से गंगाजल लेकर रविवार रात वापस अपने गांव आ रहे थे। रात करीब 1 बजे लखना चकरनगर मार्ग पर लवेदी थाना क्षेत्र के सबदलपुर दाउदपुर गांव के पास ट्रैक्टर चालक को नींद आने से कांवरियों भरा ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
विज्ञापन
कांवरियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोग मदद को पहुंचे। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। एसओ लवेदी सुशील योगी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस मंगवाकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा। ट्राली में सवार कांवरिया प्रमोद, राहुल, रोहित, विपिन कुमार, सूरज सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ब्रजमोहन, अरविंद कुमार निवासी ग्राम बरेछा थाना चकरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में प्रमोद (30 ) पुत्र अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन