फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jyoti Gupta and Phoolan Devi will take oath today

Etawah News: ज्योति गुप्ता और फूलनदेवी आज लेंगी शपथ

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Gupta and Phoolan Devi will take oath today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा/इकदिल। शहर नगर पालिका और इकदिल नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन शुक्रवार को पद की शपथ लेंगी। उनके साथ बड़ी संख्या में सभासद भी शामिल होंगे।
छहों नगर निकायों में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वालीं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न होगा। नगर पालिका में परिसर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य और सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शामिल होंगे। वहीं बड़ी संख्या में सभासद भी शपथ लेंगे।
वहीं इकदिल नगर पंचायत की अध्यक्ष फूलन देवी भी अपना शपथ ग्रहण करके पद संभालेंगी। उनके 14 वार्डों के सभासद भी इसमें शामिल होंगे। उधर, डीएम अवनीश राय ने निर्वाचित अध्यक्षों तथा निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेटों को शपथ ग्रहण कराने हेतु नामित किया है।
विज्ञापन

इस क्रम में नगर पालिका परिषद इटावा के लिए एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, नगर पालिका परिषद भरथना के लिए एसडीएम कुमार सत्यम जीत, नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के लिए एसडीएम कौशल कुमार, नगर पंचायत इकदिल के लिए अतिरिक्त एसडीएम विजय शंकर तिवारी, नगर पंचायत बकेवर के लिए न्यायिक एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, नगर पंचायत लखना के लिए एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह को नामित किया है। उन्होंने नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वह शपथ ग्रहण के बाद ली गई शपथ की मूल चार प्रतियां शनिवार शाम तक डीएम कार्यालय में पहुंचवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

जसवंतनगर में 27 को शपथ लेंगे सत्यनारायण शंखवार
जसवंतनगर। नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल तथा सभी सभासद शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में सुबह 11 बजे कर्यक्रम शुरू होगा। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्र के विधायक शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। (संवाद)
--------------------------
लखना और बकेवर में भी कल होगा शपथ ग्रहण
बकेवर। बकेवर लखना नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद 27 मई शनिवार को शपथ लेंगे। बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में होगा। इसमें अध्यक्ष विवेक यादव शपथ लेंगे। उसके बाद सभासदों के साथ शपथ लेंगे। लखना नगर पंचायत में भी 27 मई को सुबह 11 बजे कालका मंदिर के पास स्थित नगर पंचायत के गेस्ट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें नव निर्वाचित चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल सभासदों के साथ शपथ लेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed