{"_id":"69cabe0bb7e25e692e0f8dcd","slug":"jewellery-gifted-at-daughters-wedding-stolen-etawah-news-c-216-1-etw1013-140128-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेटी की शादी में उपहार में मिले जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेटी की शादी में उपहार में मिले जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो 1: ज्वालापुर गांव में पीड़ित के घर बिखरा सामान। संवाद
-जसवंतनगर के ज्वालापुर गांव की घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जसवंतनगर। चोरों ने किसान के घर से बेटी की शादी में उपहार में मिले जेवर पार कर दिए। सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया है लेकिन फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
जसवंतनगर के गांव ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर रात चोर घुस आए। पीड़ित ने बताया कि वह घर में अकेले सो रहे थे। चोर पीछे से घर में घुसे। जीने से दूसरी मंजिल तक गए और वहां सामान खंगाला। घर में 15 हजार रुपये और बेटी की शादी में उपहार के रूप में मिले करीब तीन लाख रुपये के जेवर रखे थे। इसमें नाक के फूल, कान की बालियां, चांदी की 10-12 जोड़ी तोड़ियां थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।