फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jaswantnagar shelf blocks and became champion

जसवंतनगर व ताखा ब्लाक बने चैंपियन

Thu, 10 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 10 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jaswantnagar shelf blocks and became champion
प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं के साथ डायट प्राचार्य व बीएसए ओपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार को ज्योतिवा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बाल क्र ीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के प्रथमिक स्तर पर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पटियात ताखा के राजीव व प्राथमिक विद्यालय रायनगर जसवंतनगर की दीक्षा चैंपियन बने।
विज्ञापन


वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रदीप कुमार व रागिनी चैंपियन बनी और प्राथमिक स्तर पर ताखा व उच्च प्राथमिक स्तर पर जसवंतनगर ब्लाक चैंपियन बना। तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अचल कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दौर के मुकाबले हुए, जिसके बाद चैंपियनों की घोषणा की गई। आठ ब्लाकों की इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर ताखा ब्लाक की टीम ने चैंपियनशिप जीती। इसी प्रकार से उच्च प्राथमिक स्तर पर जसवंतनगर ब्लाक चैंपियन बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय पटियात ताखा के छात्र राजीव व्यक्तिगत चैंपियन बने। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रायनगर जसवंतनगर की दीक्षा चैंपियन बनीं। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरहौल जसवंतनगर के छात्र प्रदीप कुमार चैंपियन बने वहीं उच्च प्राथमिक नगला विशुन जसवंतनगर की छात्रा रागिनी बालिका वर्ग में चैंपियन रहीं।


इसके साथ ही सुलेश प्रतियोगिता में महेवा की अंजू योगा में जसवंतनगर ब्लाक व एक अन्य प्रतियोगिता में सलोनी एंड पार्टी प्रथम रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह ने किया। इस अवसर पर 11 नवंबर का अवकाश भी घोषित किया। इस मौके पर एबीएसए सुरेंद्र कुमार मोर्य, नेाडल अधिकारी क्रीड़ा डा सर्वेश यादव मौजूद रहे। संचालन व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed