{"_id":"5a70b8294f1c1b7f268b7582","slug":"jaswantnagar-bharthana-in-sp-maheva-in-jalpaura-bjp-s-supremacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति चुनाव में जसवंतनगर, भरथना में सपा तो महेवा, बढ़पुरा में भाजपा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति चुनाव में जसवंतनगर, भरथना में सपा तो महेवा, बढ़पुरा में भाजपा का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बीना समिति की सभापति सीमा देवी निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 60 साधन एवं किसान सहकारी समितियों सहित कुल 95 समितियों पर सभापति एवं उपसभापति चुने गए। पूर्व में चुने गए संचालकोें ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। अधिकांश समितियों में सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध चुने गए। पहली बार भाजपा ने सहकारिता के चुनाव में सक्रियता दिखाई।
सपा इस बार अपनी पुरानी सफलता नहीं दोहरा सकी। जसवंतनगर में भाजपा प्रत्याशी रहे मनीष यादव पतरे अपनी भाभी को बीना समिति का सभापति निर्वाचित कराने में कामयाब रहे। वहीं भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने अपने गांव उदी सहित बढ़पुरा ब्लाक में भाजपा समर्थक को सभापति चुनवा लिया। महेवा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा एवं जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभाई । वहीं जसवंतनगर विकास खंड में पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समर्थकाें ने समितियों पर अपना दबदबा कायम रखा।