फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jam will be relieved by making dividers on four routes

Etawah News: चार रूटों पर डिवाइडर बनाकर जाम से दिलाई जाएगी निजात

Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 12 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jam will be relieved by making dividers on four routes
- यातायात प्रभारी ने तैयार किया प्लान, बस स्टैंड को भी शहर से बाहर बनाने की दी सलाह
विज्ञापन

- डीएम, एसएसपी ने लोक निर्माण विभाग को लिखे पत्र


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के प्रमुख चार मार्गों पर डिवाइडर बनाकर और कुछ सड़कों का चौड़ीकरण कराकर शहर में चल रही जाम की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी है। बस स्टैंड को भी शहर से बाहर शिफ्ट कराने की सलाह दी गई है। यातायात प्रभारी की ओर से इसका प्लान तैयार कर उच्चाधिकारियों को दे दिया है। सभी प्रस्तावों को देखते हुए डीएम-एसएसपी ने लोक निर्माण विभाग और रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

डीएम चौराहा, एसएसपी चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा समेत शहर में लगभग 14 प्रमुख चौराहे हैं। इनमें से अधिकांश पर जाम की समस्या बनी रहती है। तमाम प्रयासों के बाद इस पर कुछ लगाम तो लगाई जा सकी, लेकिन पुख्ता योजना न होने की वजह से यह समस्या नगरवासियों के लिए सिर का दर्द बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके समाधान करने के लिए यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह की ओर से पूरा प्लान तैयार किया गया। इसके तहत चार मुख्य मार्गों पर डिवाइडर बनवाने की सलाह दी गई। पहले चरण में एसएसपी चौराहा से काजी पंप तक डिवाइडर बनवाया जाएगा। दूसरे चरण में चौधरी पंप से भरथना चौराहा तक, तीसरे चरण में एसएसपी चौराहा से आईटीआई चौराहा तक और चौथे चरण में एसएसपी चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा तक डिवाइडर बनवाने की योजना है। वहीं, रोडवेज बस स्टैंड को भी शहर से बनवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान में बताया है कि बीच शहर में रोडवेज बस स्टैंड होने की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। उधर, रामनगर फाटक पर पुल बनने के बाद भरथना चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन शास्त्री चौराहा न जाकर ईदगाह चौराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इससे जाम की स्थिति बनेगी। ऐसे में रामनगर फाटक से भरथना चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस पूरे प्लान की सराहना करते हुए डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने लोक निर्माण विभाग और रोडवेज के आरएम को पत्र लिखा है।

---------------


अभी तक जाम की समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयास


- यातायात को सुचारू कराने के लिए एसएसपी चौराहा से लेकर पक्का बाग तक टूटी सड़क की मरम्मत कराने के बाद से अब वाहन सुचारू रूप से निकल पाते हैं।

- शहर के महत्वपूर्ण चौराहों व तिराहों पर तीव्र मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगवाए गए। ऐसे में वाहन सतर्कता पूर्वक निकलने की वजह से हादसों में कमी आई है।

- गुरुतेग बहादुर पुल पर साबितगंज के लिए जाने वाले यूटर्न के रास्ते को बंद कर दिया गया। इससे अब पुल से उतरते चढ़ते वक्त जाम नहीं लग रहा है।

- डीएम अवनीश राय के आदेश पर स्कूलों की छुट्टी के समय में थोड़ा-थोड़ा अंतराल कराया गया है। ऐसे में अब जाम कम लग रही है।

- बस तिराहे पर खड़ी होने वाली बसों को स्टैंड के अंदर खड़ा कराकर भी बस स्टैंड तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाई गई है।
--------------


यातायात पुलिस की कमी से भी हो रही परेशानी:

यातायात पुलिस के स्वीकृत पदों में से कई पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारू चलाने में दिक्कत हो रही है। हेड कांस्टेबल के दो पद, सिपाही के करीब 38 पद रिक्त पड़े हैं। एसएसपी की ओर से इन सभी रिक्त पदों को भी भरवाने के पत्राचार किया गया है।


----------------


वर्जन
फोटो 19::::एसएसपी संजय कुमार वर्मा।

शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग और रोडवेज के अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। डीएम साहब ने भी इस संबंध में पत्र लिखे हैं। जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। -संजय कुमार वर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed