फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   It's not SP, it's BJP's government, cough syrup case accused will not be spared: Swatantradev

सपा नहीं भाजपा की सरकार है बख्शे न जाएंगे कफ सीरप कांड के आरोपी : स्वतंत्रदेव

Thu, 25 Dec 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
It's not SP, it's BJP's government, cough syrup case accused will not be spared: Swatantradev
इटावा। कफ सीरप के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़े हों। यह बात बुधवार को अटल पथ के लोकापर्ण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से बुलडोजर चलाने के बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कुछ भी नहीं कहा। शाम करीब 04:35 पर डीएम चौराहे पर बने मंच पर संबोधित करने आए स्वतंत्र देव सिंह ने सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें...के नारे लगवाए। इसके बाद उनकी ओर से किए गए कार्य बताने शुरू किए। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो सीटें जीतकर अटल जी ने पार्टी को स्थापित करना शुरू किया था, तब लोग उन पर बहुत हंसे थे लेकिन वह हारे नहीं और उन्होंने गरीबों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखी।
विज्ञापन

अटल जी के सपनों से जोड़ते हुए मोदी और योगी सरकार में किए कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर भारत माता की जय होती है, जब नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की देश नहीं झुकने नहीं दूंगा, देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, तब श्रीनगर में तिरंगा लहराता है और लंदन के विक्टोरिया हॉल में भारत माता की जय गूंजती है। कहा कि एक बार अटल जी को सोनिया गांधी ने एक बार अटल जी को निकम्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद, परिवारवाद के लिए नहीं आई है। कहा कि इस पार्टी को स्थापित करने में अपना योगदान देने वाले श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और देश के गौरव अटल बिहारी वाजपेयी की न दुकान है और न मकान है। कहा कि इन्होंने देश और मातृ भूमि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी परिवार का एक आदमी उनकी कार में नहीं बैठ सकता। कहा कि भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए बनी है। कहा कि भाजपा रहेगी तो अटल जी एक-एक सपना पूरा होगा। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बस चलेगा तो गरीबों को अपनी चम्मच से खाना खिलाएंगे। जमीन पर पैर रखेंगे तो सीसी सड़कें मिलेंगी। कहा कि श्रीनगर में तिरंगा आज फहरा रहा है नरेंद्र मोदी जब तक हैं तब तक किसी की हिम्मत नहीं उसे छू लें। कहा कि सरकार चली गई तो आतंकवादी तिरंगा उतार देंगे।

पार्टी के लिए महापुरुषों का योगदान बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिदायत भी दी। कहा कि किसी कार्यक्रम में यदि संचालक ने आपका नाम लेने से छोड़ दिया तो कार्यकर्ता कहता है नीचे उतरो तब बताते हैं। कहा कि इसलिए पार्टी नहीं बनी है। बहुत तपस्या लाखों कार्यकर्ताओं ने की है। कहा कि इसको जाने नहीं देना। कहा कि छोटी-मोटी बातों में जाने नहीं देना...नहीं सरकार को नहीं जाने देना। कहा कि वह चली गई तो सब खत्म हो जाएगा। इस मौके पर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक सरिता भदौरिया, दर्जा राज्य मंत्री कमलावती, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, हरिओम पोरवाल, शिवाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया।



कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया की ओर से रामनगर फाटक का नाम अटल सेतु रखने की बात कही गई। इस पर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सहमति दी। उन्होंने कहा कि इसके प्रस्ताव पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed