फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Innocent brother and sister died and mother serious due to car collision

Etawah News: Copy - कार की टक्कर से मासूम भाई-बहन की मौत व मां गंभीर

Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Innocent brother and sister died and mother serious due to car collision
फोटो संख्या 23 रिया व देव की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो संख्या 24 जिला अस्पताल में भर्ती घायल विमला की जानकारी लेने पहुंचे एसपी सिटी। संवाद केशोंपुरा गांव के सामने नेशनल हाईवे पार करने के दौरान हुआ हादसा

कानपुर के हार्डवेयर व्यवसायी की है स्विफ्ट डिजायर कार, चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के केशोंपुरा गांव के सामने सड़क पार करते समय औरैया की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने मां व उसके दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि कार कानपुर के नौबस्ता हनुमंत विहार निवासी हार्डवेयर व्यवसायी नरेंद्र सिंह की है। वह दिल्ली से सामान लेकर कानपुर जा रहे थे। कार मालिक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स काॅलोनी थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी उमेश कुमार की पत्नी विमला देवी शुक्रवार शाम को अपनी बहन कमला देवी से मिलने के लिए उसके गांव केशोंपुरा, इकदिल गई थी। उसके साथ उसका छह साल का बेटा देव व 10 साल की बेटी रिया भी थी। शनिवार शाम करीब चार बजे बहन के घर से अपने गांव के लिए निकली थी। हाईवे पर ऑटो में सवार होने के लिए सड़क पार करने लगी, तभी इटावा की ओर से तेज गति से जा रही कार के चालक ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि रिया व देव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे होते देख लोग दौड़े और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टर ने रिया व देव को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया जिससे कार का टायर फट गया और पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में लेकर कार थाने पर खड़ी करा ली। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने हादसे की जानकारी ली। उधर, पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि कार कानपुर निवासी नरेंद्र उर्फ तन्नू ठाकुर चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed