फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   India's constitution is the best in the world

विश्व में सबसे श्रेष्ठ है भारत का संविधान

Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
India's constitution is the best in the world

संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल आलमपुर हौज इटावा में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डा. आनंद ने छात्र- छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. आनंद ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के संविधानों में सबसे श्रेष्ठ है। 26 नबंवर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ। इसे तैयार करने में दो वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा। 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। संविधान में भारतीय नागरिकों को छह मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। इसमें 11 मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख हैं।
विज्ञापन



भारतीय संविधान वास्तव में जनता का संविधान है। भारतीय संविधान में भारत के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। डा भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रार्थना सभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान के संबंध में विचार एवं कविताएं प्रस्तुत की। रिषभ यादव की कविता ‘भारत का संविधान’ को सराहा गया। मुस्कान वर्मा ने संविधान का संक्षिप्त परिचय दिया।  कक्षा 12 की छात्रा सांधवी की अंग्रेजी कविता पसंद की गई।




कला प्रवक्ता  जिज्ञासा त्यागी एवं सदन समन्वयक  अर्चना कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  प्रार्थना सभा का संचालन छात्रा श्रेया मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed