{"_id":"f33825b1db0df177f7fb79b100ac6fa2","slug":"in-the-pickup-female-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में महिला से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा से ससुराल (फिरोजाबाद) जा रही एक महिला को पिकअप में चालक समेत चार लोगों ने गैंगरेप किया। रास्ते में महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया। अर्धबेहोशी की हालत में चारों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। करीब चौबीस घंटे तक महिला को साथ में रखने के बाद बुधवार को उसे किशनी रोड पर कर्री पुलिया के पास फेंक दिया।
महिला ने चौबिया थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
शहर के एक मोहल्ले में मायके आई एक महिला मंगलवार को ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। नुमाइश चौराहा पर एक पिकअप में ससुराल फिरोजाबाद जाने के लिए बैठ गई। पिकअप में पहले से ही कुछ सवारियां बैठी थी।
जैसे ही पिकअप इटावा से बाहर पहुंची तो रास्ते में कुछ सवारियों को चालक ने उतार दिया। पिकअप में महिला के अलावा चालक समेत चार लोग थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि पिकअप में बैठे अन्य तीन लोगों ने उसे कुछ सुंघा दिया।
विज्ञापन
अर्धबेहोशी की हालत में चारों उसे घुमाते रहे और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार अर्धबेहोशी की हालत में उसने उनको आपस में नाम लेकर बात करते सुना। महिला के अनुसार चारों लोगों ने बुधवार को उसको किशनी रोड पर कर्री पुलिया के पास फेंक दिया।
जहां से वह थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में रेप करने वाले चारों लोगों के नाम भी बताए। एसओ चौबिया रामचंद्र दीक्षित ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।