{"_id":"c4992936754a9a0d7acc7f3d89e8f087","slug":"in-the-hall-of-the-mosque-fire-spread-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के हॉल में लगी आग से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के हॉल में लगी आग से फैली सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के पचराहा स्थित मस्जिद के एक हॉल में अचानक आग लग गई। आग सेे पर्दे, बिछाई व टोकरी में रखी टोपियां जल गईं। मस्जिद में आग लगने की खबर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया।
आग लगने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने पर एसएसपी मंजिल सैनी के अलावा जिले आला अधिकारी व भारी संख्या में फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। स्थिति न बिगड़े इसलिए एसएसपी ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एहतियात के तौर पर मस्जिद के बाहर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
पचराहा स्थित मस्जिद के हाल में सोमवार की शाम को लगभग शाम 4 बजे लग गई। जब लोगों ने मस्जिद से धुआं उठते देखा तो अंदर गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। थोड़ी देर में आग पर काबू भी पा लिया। मस्जिद में आग लगने की खबर पूरे शहर में फैल गई। देखते ही देखते वहां पर लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
उधर मस्जिद में आग लगने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल विनोदकुमार यादव ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी लल्लनसिंह, सीओ सिटी शिवराज सिंह, सीओ ट्रैफिक चंद्रमोहन यादव के अलावा एसओ सिविललाइन सहित अन्य थानों का फोर्स, पीएसी तथा क्यूआरटी जवान भी मौके पहुंचे। चर्चाओं का बाजार गर्म होते देख एसएसपी मंजिल सैनी ने लोगों से बात की।
इसी बीच चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। एसएसपी ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है। यदि इसमें कोई भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।