फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   illegaly earned money will be seized

चल-अचल संपत्ति जब्त की जाएगी: आईजी

Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
illegaly earned money will be seized
इटावा। आपरा से अकूत संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। जिन लोगों पर गुंडा एक्ट व अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं उनकी अवैध ढंग से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा। यह बात बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने कही। आईजी ने फ्रेंड्स कालोनी थाने का मुुआयना किया। चौकीदारों को वस्त्र बांटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी व महिला सिपाही घरों में जाकर महिलाओं से उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी लेंगी। इसके लिए टीम गठित की गई है। टीम महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं की जानकारी जुटाएगी। महिलाओं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी जाएगी। स्कूल आने-जाने के समय पर छात्राओं के साथ होने वाली अभद्रता को रोकने का प्रयास पुलिस करेगी।
विज्ञापन

आईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन में बने आधुनिक मीटिंग हाल के सुंदरीकरण का फीता काटकर उद्घाटन किया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था की वार्षिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था के बारे में जरूरी निर्देश भी दिए। बैठक में महिला बीट सिपाहियों की बीट बुक भी देखी। महिला रिक्रूटों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा। उन्हें पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed